Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका और निक की सगाई पर छोटी बहन परिणीति बोलीं, ‘मुझे नहीं लगता कि…’

Published

on

प्रियंका और निक

Loading

मुंबई। प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को सगाई कर कई दिनों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया। कुछ दिनों से यह प्रेमी जोड़ा कई जगहों पर एक साथ दिखने लगा था जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।

प्रियंका और निक

 

सगाई समारोह में निक कुर्ता पायजामा पहने नजर आए जबकि प्रियंका पीली ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि ‘रोके’ के इस फंक्शन के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया गया जिसमें देश के तमाम दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में निक के माता-पिता भी मौजूद थे। यह पार्टी प्रियंका के घर पर हुई।

प्रियंका और निक

प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की नई फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर भी पार्टी भी शरीक हुए। इसके अलावा फिल्म जगत के कुछ मशहूर हस्तियां निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली और सिद्धार्थ आनंद, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर के अलावा देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी भी पार्टी में पहुंचे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा के साथ निक और प्रियंका को बधाई देने पहुंची। पार्टी में डीजे की धुन पर प्रियंका और निक का डांस वाला विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस विडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। बता दें कि प्रियंका के परिजन इस रिश्ते से बहुत खुश हैं और उन्होंने इस जोड़ी को एक दूसरे के लिए परफेक्ट बताया है।

परिणीति ने प्रियंका के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे नहीं लगता कि उनके (प्रियंका) के लिए इससे परफेक्ट कुछ हो सकता है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending