Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा में अब चूमने पर पाबंदी

Published

on

GOA-kissing-ban

Loading

पणजी। देश में जैसे प्रतिबंधों की बयार चल पड़ी है। ताजा मामला गोवा के एक गांव का है, जहां सार्वजनिक तौर पर चूमने पर पाबंदी लगा दी गई है। सबसे मजेदार है पाबंदी लगाने के लिए दिया गया तर्क। पणजी से थोड़ी ही दूरी पर सागर तट के किनारे बसा मनोरम सल्वाडोर डू मुंडो गांव में यह पाबंदी लगाई है और इसका कारण निवासियों में चिड़चिड़ापन पनपने को बताया गया है।

सल्वाडोर डू मुंडो की उप-सरपंच रीना फर्नाडीज ने गुरुवार को बताया कि गांव की पंचायत ने स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर यह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। फर्नाडीज के अनुसार यह प्रतिबंध इसी महीने लगाया गया। उन्होंने बताया, “गांव में इधर अवांछित हरकतें कुछ ज्यादा ही हो रही थीं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी।” गांव में सिर्फ चूमने पर ही पाबंदी नहीं लगाई गई है, बल्कि शराब पीने और तेज आवाज में संगीत बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध की घोषणा के तौर पर गांव में चिपकाए गए पोस्टरों के सोशल मीडिया में आने से यह बात फैली।

इन पोस्टरों में लिखा गया है, “किसी तरह का उत्पात न मचाएं, घूमने आए लोग हमारे गांव को स्वच्छ रखें, शराब पीना, धुम्रपान करना, ऊंची आवाज में संगीत बजाना, सार्वजनिक स्थल पर चूमना एवं उत्पात मचाना सख्त प्रतिबंधित है।” अग्रणी सोशल साइट फेसबुक पर छाए इस पोस्टर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली आ रही हैं। चिकित्सा पेशे से आने वाले गेरार्ड डीसूजा पूछते हैं, “चूमने पर पाबंदी क्यों? सरकार प्रेम की अभिव्यक्ति पर लगाम क्यों लगा रही है? आप सार्वजनिक स्थल पर पेशाब कर सकते हैं, लेकिन चूम नहीं सकते? इसके पीछे क्या तर्क है?”

वहीं, गांव की ही रहने वाली पैट्रिसिया नजारेथ हालांकि प्रतिबंध का समर्थन करते हुए कहती हैं, “लोग सार्वजनिक स्थल पर चूमते हुए कुछ ज्यादा ही डूब जाते हैं।”

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending