Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अटल के सम्मान में इस देश ने भी झुका दिया अपना झण्डा, बन गया इतिहास

Published

on

Loading

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजात शत्रु थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके निधन पर सारा देश रोया। सिर्फ सहयोगियों ने ही नहीं विरोधियों ने भी अटल को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश विदेश के नेताओं ने भी अटल को याद किया।

साभार – इंटरनेट

दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन के कार्यालय पर लगा ब्रिटेन का झंडा भी झुका दिया गया। ब्रिटेन सरकार ने ऐसा कर वाजपेयी को बड़ा सम्मान तो दिया ही है, साथ ही यह भी बताता है कि वाजपेयी कितने बड़े नेता थे। वाजपेयी के कार्यकाल में ही भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। उस वक्त अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए थे, लेकिन वाजपेयी ने बड़ी ही कुशलता से देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा और किसी के सामने नहीं झुके। यह उनका व्यक्तित्व ही है कि उनके निधन पर ब्रिटेन को अपना झंडा झुकाना पड़ा।

साभार – इंटरनेट

गौरतलब है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ। शुक्रवार को वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान देश भर के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। अटल के निधन पर देश भर में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई ,इस दौरान देश भर में सभी जगहों पर लगे तिरंगा को झुका कर रखा जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending