मनोरंजन
नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अंगद बेदी ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। उनकी अचानक हुई इस शादी में केवल नजदीकी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। उसी समय से नेहा धूपिया के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। लेकिन ये अफवाह साबित हुईं। हाल ही में इन चर्चाओं पर अंगद बेदी ने खुलकर जवाब दिया।
एक इंटरव्यू के दौरान अंगद ने कहा, ‘हमें लगता है कि अगर आपको एक प्लेटफॉर्म दिया जाता है कि आप किसी से भी इंट्रैक्ट कर सकते हैं तो इसका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। यदि आप बेतुके कमेंट्स करेंगे तो एक पति के तौर पर मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकता। यदि आप कुछ अच्छा नहीं बोल सकते तो कुछ गंदा भी मत बोलिए।’
पिछले दिनों अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने मालदीव में छुट्टियां मनाईं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपने वैकेशन की फोटो शेयर की थी, जिन्हें खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। दोनों की शादी का खुलासा अचानक से सोशल मीडिया पर किया गया था। नेहा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह पूल में पति अंगद के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि अंगद और नेहा ने 10 मई को दिल्ली के एक गुरद्वारे में गुपचुप शादी कर ली थी। इस बारे में मीडिया और फोटोग्राफर्स को कानोकान खबर नहीं हुई। दोनों की शादी में सिर्फ कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मीडिया को भी शादी का पता तब चला जब दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज़ शेयर कीं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी