Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Engagement में ‘देसी गर्ल’ संग कुर्ते पजामे में नजर आए विलाइती बाबू

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी दिनों से दोनों की इंगेजमेंट की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। मुंबई में प्रियंका के घर हुए दोनों के रोका सेरेमनी से पहली फोटोज़ सामने आई हैं।

साभार – इंटरनेट

प्रियंका और निक का शनिवार सुबह रोका हुआ, जिसमें दोनों का परिवार मौजूद था। रोके के बाद शाम को सगाई की खास पार्टी रखी जाएगी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स के पहुंचने की उम्मीद है।

साभार – इंटरनेट

इंगेजमेंट के पहले शिव पूजा भी रखी गई थी। सेरेमनी की कुछ फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर आ गई हैं। इसमें प्रियंका पीले कलर की ड्रेस और निक सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

साभार – इंटरनेट

खबरों के मुताबिक, सगाई के फंक्शन में निक की फरमाइश पर दाल मखनी भी का भी इंतजाम किया है। सोर्स के मुताबिक निक चाहते थे कि उनकी फैमिली भी इस लजीज खाने को स्वाद कर सके।

साभार – इंटरनेट

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शरीक हुईं। इस दौरान उनकी उंगली में नजर आई अंगूठी चर्चा का विषय रही। कहा जा रहा है कि यह प्रियंका की सगाई की अंगूठी है, जो ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास ने उन्हें पहनाई है। इस अंगूठी की कीमत $200,000 (करीब 1.40 करोड़ रुपए) है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending