Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान के पास है चलता फिरता महल, तस्वीरें देख चौंक जाएंगा आप

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। सलमान जिस फिल्म में भी काम करते हैं वह कम से कम 100 करोड़ रुपए की कमाई तो कर ही लेती है।

सलमान खान

ताजा उदाहरण अगर देखा जाए तो सलमान की फिल्म ‘रेस 3’ न चलने के बावजूद 150 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर गई। सलमान खान के फैंस उनसे जुड़ी बात जानने की कोशिश में रहते हैं।

आज हम आपको सलमान से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की चलते फिरते महल की।

जी हां, आपने सही सुना, हम बात कर रहे हैं सलमान खान के वैनिटी वैन के बारे में जो किसी महल से कम नहीं हैं।

सलमान के वैन की अंदर की तस्वीर को देखकर एक बार तो आपको भी धोखा हो जाएगा कि यह महल है कि वैन।

सलमान खान

आपको बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी हैं। 15 अगस्त के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

सलमान खान

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending