मनोरंजन
अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, बताया कब करेंगे वो शादी
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और उसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉंटेड जिसकी घोषणा हो चुकी है। बीते दिनों ही सोनम कपूर ने शादी कर अपना घर बसाया है। इसके अलावा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा औऱ दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेसेस भी शादी करने जा रही है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर भी बयान दिया है और वो शादी कब करेंगें ये भी बताया है।
हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें अर्जुन ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वो पहले बहन अंशुला कपूर और रिया कपूर की शादी करवाना चाहते हैं। इसके बाद वो शादी करेंगे और जिसके लिए उन्हें 4 से 6 साल तक का समय लग सकता है।
फिलहाल अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड की भी शूटिंग कर रहे है और उनके साथ एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली है। बता दें, डेब्यू फिल्म इश्कजादे के बाद अर्जुन- परणीति की जोड़ी अब सामने आई है।
वहीं हाल ही में अर्जुन की दादी ने भी उनको शादी करने की धमकी दी थी। इस धमकी की फोटो खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें एक लिफाफे पर लिखा था, अर्जुन जल्दी शादी कर लो। अब देखना होगा की अर्जुन के इस फैसले पर कपूर फैमिली क्या रिएक्शन देती है। वो जल्द ही संदीप और पिंकी फरार और नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगे।
प्रादेशिक
धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर
धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
-
बिजनेस2 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
बिजनेस2 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर
-
नेशनल13 hours ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
अन्तर्राष्ट्रीय8 hours ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल11 hours ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल13 hours ago
कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था: पीएम मोदी
-
नेशनल11 hours ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल11 hours ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा