Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG: बॉडीगार्ड के साथ नजर आएंगे तैमूर अली खान, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

तैमूर अली खान अपने पैरेंट्स सैफ और करीना से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। अपनी क्यूटनेस की वजह से वो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। तैमूर घर से बाहर निकलता है तो मीडिया पर्सन उसकी फोटो लेने के लिए बाहर ही खड़े रहते हैं। लेकिन अब कुछ समय बाद ही तैमूर के साथ फोटो लेना तो दूर उसकी फोटो तक देखना भी लोगों के लिए मुश्किल होने जा रहा है।

साभार – इंटरनेट

दरअसल,  मां करीना ने तैमूर के लिए एक बॉर्डीगार्ड रखने का फैसला किया है। ये फैसला उस घटना के बाद हुआ जब नैनी के साथ आउटिंग पर निकले तैमूर के साथ एक शख्स ने जबरन सेल्फी क्ल‍िक करने की कोशि‍श की। हालांकि ये शख्स सेल्फी नहीं ले पाया क्योंकि तैमूर की नैनी ने उसे वहां से भगा दिया।

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को लेकर करीना परेशान भी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे लगता है कि तैमूर को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है। मैं नहीं चाहती कि उसे इतनी अटेंशन मिले। तैमूर भी नॉर्मल बच्चों की तरह दुनिया को देखे।’ पिछले दिनों तैमूर को अपनी बहन इनाया के साथ स्कूल जाते स्पॉट किया गया था।

यहां तक कि अब तैमूर भी मीडिया को रिस्पॉन्स करने लगे हैं। तैमूर हाल ही में सैफ अली खान के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए थे। अब तैमूर के लिए वाकई बॉडीगार्ड रखने की बात कही गई है तो इस स्टार किड की उनके बॉडीगार्ड के साथ पहली फोटो  का इंतजार रहेगा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending