Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत में सलमान की बहन के रोल में दिशा पाटनी नहीं ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

Published

on

Loading

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर रोज नए-नए खुलासे सामने आते रहते हैं। पिछले दिनों सलमान ने प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ से किनारा करने पर यह बयान देकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने इस बयान में कहा था कि प्रियंका ने फिल्म को अपनी शादी की वजह से नहीं बल्कि किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए छोड़ा है। अब सलमान इस फिल्म सेकंड शेड्यूल की शूटिंग माल्टा में शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स भी काम कर रहे हैं।

अब ‘भारत’ से जुड़ी एक और बड़ी खबर का खुलासा हुआ है। कुछ दिनों पहले ही दिशा ने फिल्म से अपने लुक को सोशल मीडिया पर रिवील किया था। हाल में ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि दिशा इस फिल्म में सलमान खान की बहन का रोल करने जा रही हैं। लेकिन कुछ नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा नहीं बल्कि तब्बू फिल्म में सलमान की बहन बनेंगी।

साभार – इंटरनेट

बता दें कि यह फिल्म कोरियन फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ की रीमेक है। फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो अपने परिवार से बिछड़ जाता है और फिर वह अपने परिवार को एक साथ जोड़ने की कोशिश करता है। इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रड्यूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending