Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड का एक एक्टर जिसके सलमान की भाभी और बहन से थे संबंध!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दंबग खान के नाम से मशहूर सलमान खान आज हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके हैं। इंडस्ट्री का हर बड़ा डायरेक्टर सलमान खान के साथ काम करना चाहता है। सलमान खान की शख्सियत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती हैं। सलमान अपनी फिल्मों के लिए तो पहचाने जाते ही हैं साथ ही अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह अक्सर चर्चा में आ जाते हैं।

सलमान

आज हम सलमान खान के परिवार के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा को कौन नहीं जानता। अर्पिता को अक्सर सलमान के साथ देखा जाता है।

सलमान

आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुष शर्मा से शादी के पहले अर्पिता बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। ये बात और है कि उस समय अर्जुन फिल्मों में नहीं आएं थे। दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

सलमान

बाद में जब अर्जुन ने बॉलीवुड में पहचान बना ली तो उनका नाम सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा से भी जोड़ा गया। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। फिल्मी गलियारों में चल रही गॉसिप की मानें तो कहा जाता है कि अरबाज से तलाक का कारण मलाइका और अर्जुन का रिश्ता था।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending