Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बचपन में इस वजह से शाहरुख खान से नफरत करने लगी थी सुहाना, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

Published

on

शाहरुख खान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जितना सुर्खियों में रहते हैं अब उनके बच्चे भी उतनी ही सुर्खियां बटोरने लगे हैं। हाल के दिनों में यह देखा गया है कि शाहरुख की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी बिकीनी में तो कभी अपनी मां गौरी खान के साथ सुहाना की फोटोज वायरल होती रहती हैं। अपनी वायरल फोटोज पर सुहाना ने वोग मैगजीन को चौंकाने वाला बयान दिया है।

शाहरुख खान

सुहाना ने वोग मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्हे समझ नहीं आता है कि कैसे उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें लीक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि उनको इस बात से बेहद तकलीफ है कि उनकी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम से लीक हो जाती हैं। सुहाना की तारीफ वोग की तरफ से इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने भी की है।

शाहरुख खान

उन्होंने कहा कि सुहाना बिल्कुल आम लोगों की तरह ही हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्हें बिल्कुल भी ऐसा फील नहीं हुआ कि वह किसी सेलेब्रिटी का इंटरव्यू ले रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान सुहाना एक कई चौकाने वाले खुलासे भी किए। इन खुलासों में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा राज बताया। उन्होंने बताया कि एक बार शाहरुख उन्हें स्कूल छोड़ने गए तो वहां मौजूद लोग उन्हें घूरने लगे।

शाहरुख खान

वो चाहती थी कि उन्हें आम बच्चों की तरह ही देखा जाए लेकिन उन्हे कभी सुहाना के पापा की तरह नहीं देखा गया। शाहरुख ने जैसे ही अपनी बेटी को गले लगाना चाहा तो सुहाना ने शाहरुख को धक्का दे दिया। सुहाना ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हे इस वीआईपी ट्रीटमेंट से नफरत हो रही थी।

इस बात को शाहरुख ने भी एक्सेप्ट किया है कि उनकी बेटी बहुत सेंसटिव और इमोशनल हैं। आपको बता दें कि सुहाना इन दिनों विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। अक्सर उन्हें अपनी विदेशी दोस्ते के साथ वक्त बिताते हुए स्पॉट किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म से डेब्यू भी कर सकती हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सुहाना अगर फिल्मी दुनिया में कदम रखती हैं तो क्या वह अपने पापा की तरह स्टारडम एचीव कर पाती हैं या नहीं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending