Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण जौहर की सबसे बड़ी फिल्म में काम करना चाहते थे रणबीर कपूर, लेकिन ऐन वक्त पर हो गया ‘तख्तापलट’

Published

on

रणबीर कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर जल्द ही अपनी महत्वकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में करण ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

रणबीर कपूर

कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, मैं ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जहान्वी कपूर, अनिल कपूर जैसे मुख्य कलाकार के होने से बहुत उत्साहित और सम्मानित हूं।”

करण जौहर की इस फिल्म को लेकर अब एक नई बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ रणबीर कपूर को भी कास्ट करना चाहते थें। लेकिन ऐसा हो न सका। सूत्रों के अनुसार रणबीर ने रणवीर सिंह की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।

आपको बता दें कि करण सबसे पहले अपने इस पीरियड ड्रामा की कहानी लेकर रणबीर कपूर के पास ही गए थे। फिल्म की कहानी रणबीर को पसंद भी आई लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका किरदार रणवीर के भाई का है तो उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया।

रणबीर सोच रहे थे कि यह फिल्म में उनकी भूमिका दमदार होगी लेकिन जब उन्हे पता चला कि उन्हे भाई का रोल ऑफर हो रहा है  तो अपने साथ तख्तापलट होते देख उन्होंने इस फिल्म से दूरी बनाना मुनासिब समझा।

इसी बीच एक और खबर सामने आई है। अगर बॉलीवुड में चल रही गॉसिप की माने तो रणबीर ने इस फिल्म में काम न करने के फैसला दीपिका की वजह से किया है।

आपको बता दें कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका रणवीर सिंह के करीब आ गईं। खबर है कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। शायद यही वजह है कि रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के ब्वॉयफ्रेंड के साथ काम नहीं करना चाहते।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending