Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों को दिख रहे ‘मोदी-दीदी भाई भाई’

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को यहां हवाईअड्डे से बाहर आने के बाद काले झंडे दिखाए। अमित शाह यहां एक रैली को संबोधित करने आए थे। मोटर साईकिल सवार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शाह के काफिले को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकलते ही काले झंडे दिखाए और उनके व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नारे लगाए। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटाया।

कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि भाजपा और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के बीच कोई सांठ-गांठ है और उन लोगों ने ‘मोदी-दीदी भाई भाई’ का नारा लगाया। मध्य कोलकाता के मेयो रोड पर शाह की रैली से पहले, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस(एनआरसी) के मसौदे के विरुद्ध निंदा दिवस मनाया। तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ममता बनर्जी व उनकी पार्टी पर राज्य के संस्कृति और बंगाल के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, राजनीति सही है, लेकिन उन लोगों ने इसे एक बदसूरत खेल बना दिया है। तृणमूल ने 34 वर्षो के वाम शासन को हटाने के नाम पर बंगाल में स्थिति और खराब कर दी है। सुप्रियो ने कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए। आज की रैली में भारी भीड़ दिखाती है कि बंगाल के युवा अमित शाह जी के संदेश की प्रतिक्षा कर रहे हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending