Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Breaking News: साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ियों पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ओल्डहम टाइम्स की रिपोर्ट ने यह दावा किया है की दो युवा दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटरों को पिछले महीने क्रूर हमले का सामना करना पड़ा है। इन दो युवा क्रिकेटरों पर उस समय हमला हुआ जब दोनों यूके नाइट क्लब को छोड़ रहे थे। इन दोनों खिलाडियों के नाम जस्टिन वाटसन और मार्क्स एकरमैन है।

7 लोगों ने किया हमला:

रात्रि क्लब छोड़ने के बाद क्रिकेटरों पर ठगों द्वारा हमला किया गया था। इस दौरान 7 लोगों की पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर हमला किया। जिसके बाद वाटसन का जबड़ा टूट गया और उन्हें काफी ज्यादा चोट आई। जिसके बाद उनका ऑपरेशन भी किया गया।

वहीँ दूसरी तरफ एकरमैन की भी हालात इस लड़ाई काफी ज्यादा ख़राब हो गई है। इस लड़ाई के दौरान वो बेहोश हो गया था। इस हमले की वजह से उसे भी काफी ज्यादा चोट आई है और उसे भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

दोनों खिलाड़ी घर वापस लौटे:

दोनों क्रिकेट खिलाड़ी मार्क लेन क्लब के लिए खेलते हैं। इस दौरान क्लब के कप्तान स्टीव व्हिस्टन के अनुसार उन्होंने क्लब में अपने अनुभव का आनंद लिया था। “दुर्भाग्य से कुछ बेवकूफों की वजह से ये सब खत्म हो गया है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending