Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्ट्रेस सारा खान को बाहर का खाना पड़ा मंहगा, अस्पताल में हुईं भर्ती

Published

on

सारा खान

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस सारा खान को अपने जन्मदिन पर बाहर का खाना खाना मंहगा पड़ा। फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब वह ठीक महसूस कर रही हैं।

आपको बता दें कि सारा 6 अगस्त को 29 साल की हो गईं। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सारा ने एंबुलेंस में ली गई एक तस्वीर भी अपने फैंस के लिए शेयर की।

सारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरे जन्मदिन के जश्न का अंत कुछ इस तरह से हुआ। हां, यह तस्वीर सीधे दुबई से इमरजेंसी एंबुलेंस से है। ज्यादा खाना बीमार कर देता है। मैंने पहली बार जीवन में एंबुलेंस का अनुभव किया और वह भी अपने जन्मदिन पर। अब मैं बिल्कुल ठीक हूं।”

बता दें कि सारा ने अपने करियर की शुरुआत ‘सपना बाबुल का..बिदाई’ से किया था। 2010 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस-4’ में भी नजर आ चुकी हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending