मनोरंजन
18 साल पहले सलमान को भाई बनाने जा रही थीं ऐश्वर्या, इस खान की वजह से बच गए थे बाल-बाल
मुंबई। इस शुक्रवार ऐश्वर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फन्ने’ खां रिलीज हुई। फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसी शख्सियत की मौजूदगी भी दर्शकों को सिनेमाहाल तक खींच न सकी। हाल ये रहा कि फिल्म वीकेंड पर पानी मांगते नजर आई। फिल्म ने अब कुल 9 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में ऐश ने फिल्म में एक पॉप स्टार का रोल प्ले किया है।
फिल्म रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं लेकिन ऐश्वर्या फिर भी फिल्म से आस लगाए ‘फन्ने खां’ का प्रमोशन जमकर कर रही हैं। एक इंटरव्यू में ऐश से फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान की बहन का रोल प्ले करने के बारे में पूछा तो उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया। ऐश्वर्या ने बताया कि शाहरुख से पहले इस फिल्म में सलमान खान को लिया जाना था।
उन्होंने कहा, ‘पहले फिल्म के लिए आमिर खान और सलमान खान को अप्रोच किया गया था। लेकिन फिर शाहरुख को ले लिया गया। आमिर खान को चंद्रचूण सिंह का रोल मिलने वाला था। जब पूरी कास्ट बदल दी गई तो मैंने भी फिल्म के लिए हां कर दी थी।’ यह फिल्म साल 2000 में आई थी।
गौरतलब है कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं। लेकिन ब्रेकअप हुआ दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बात करना बंद कर दिया। अब अचानक ऐश दोबारा सलमान खान के बारे में बयान देने लगी हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी