Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पापा सैफ संग बैडमिंटन खेलते नज़र आए तैमूर अली खान, देखें PHOTOS

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान रोज़ ही सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर वो अपनी मासूम अदाएं सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। तैमूर उन स्टार किड्स में से हैं जिनकी फोटोज़ लगभग रोज़ ही देखने को मिलती हैं।

साभार – इंटरनेट

तैमूर अली खान जहां अपने पापा के डैसिंग स्टाइल को फॉलो करते हैं। वहीं अपने पापा सैफ की तरह खेलों में भी अपनी दिलचस्पी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

साभार – इंटरनेट

तैमूर के अलग अलग रंग हमें रोज़ देखने को मिलते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वो अपने पापा के साथ बैडमिंटन की ट्रेनिंग लेते नज़र आए हैं।

साभार – इंटरनेट

तैमूर इन फोटोज़ में हाथ में बैडमिंटन लिए खेलने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

साभार – इंटरनेट

दरअसल सैफ अली खान बैडमिंटन खेलने निकले थे इस दौरान वो बेटे तैमूर को अपने साथ ले गए।

साभार – इंटरनेट

बैडमिंटन देख तैमूर का भी दिल मचल उठा और वो भी इस खेल में हाथ आज़माने लगे।

साभार – इंटरनेट

आपको बता दें कि तैमूर अली खान अपनी पैदाइश के वक्त से ही सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं।

साभार – इंटरनेट

खास बात तो यह है कि तैमूर उन चुनिंदा बच्चों में से हैं जो पैदा होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे।

साभार – इंटरनेट

तैमूर की फैन फॉलोविंग बॉलीवुड के अन्य किसी भी स्टार किड से कहीं ज़्यादा है।

साभार – इंटरनेट

उनकी एक एक फोटो के लिए दिनभर मशक्कत करते नज़र आते हैं।

साभार – इंटरनेट

इस दौरान सैफ अली खान भी अपने लाडले बेटे को बैडमिंटन सिखाते नज़र आए।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending