Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस शख्स के निधन से शोक में डूबा अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार

Published

on

अमिताभ बच्चन

Loading

मुंबई। मशहूर बिजनेसमैन और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का रविवार देर रात निधन हो गया। राजन नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के ससुर थे। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि नंदा की कंपनी ट्रैक्टर और कृषि संबंधी उपकरणों का उत्पादन करती है। राजन नंदा के परिवार में उनकी पत्नी ऋतु नंदा, बेटा निखिल नंदा, बहू श्वेता बच्चन और बेटी नताशा हैं।

अमिताभ बच्चन

राजन नंदा के बारे में सबसे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को जानकारी दी। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजन नंदा की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा महान थे और रहेंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। आपको बहुत मिस करेंगे अंकल। RIP राजन अंकल। आपको बता दें कि राजन नंदा ऋषि कपूर के जीजा भी थे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending