नेशनल
मिशन 2019 : उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने तैयार की टीम, इन नामों की घोषणा
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह इलेक्शन मोड में आ चुकी है। हालांकि सभी पार्टियों ने रणनीतिक स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन, इस मामले में भाजपा अन्य पार्टियों से दो कदम आगे चल रही है। इसी क्रम में भाजपा ने अपनी टीम में भारी फेरबदल करते हुए फिर से नई टीम का गठन किया है। नई टीम में कई नए चेहरों को बड़े दायित्व दिए गए हैं। इसमें प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों के प्रदेश स्तरीय नाम शामिल किए गए हैं।
बीजेपी की ओर से शनिवार को जारी की गई नामों की सूची में 17 विभाग, 17 प्रकोष्ठ और 9 प्रकल्प हैं। इसमें मीडिया विभाग की भी घोषणा हुई है। सूची के अनुसार शिवकुमार पाठक को प्रदेश प्रभारी प्रकोष्ठ, अशोक तिवारी को प्रदेश प्रभारी, विभाग एवं प्रकल्प, ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश सह प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और बृज बहादुर को प्रदेश सह प्रभारी, पिछड़ा मोर्चा एवं किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा भी इसमें कई नाम शामिल हैं।
बता दें कि बीजेपी मिशन 2019 के तहत लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। इसकी रणनीति क्रांतिधरा मेरठ में पश्चिम यूपी बीजेपी की मीटिंग में पिछले दिनों तैयार कर ली गई है। बीजेपी की रणनीति के अनुसार उसके टारगेट के अंतर्गत चुनाव में मुख्य तौर पर दलित और पिछड़े लोग रहेंगे।
बीजेपी की तरफ से पिछले दिनों हुई बैठक में संगठन की अधिक मजबूती पर जोर दिया गया था। इसमें कहा गया था कि संगठन के प्रकोष्ठों और प्रकल्पों का गठन हर हाल में 31 जुलाई तक और मोर्चों का गठन दो अप्रैल तक करने कर दिया जाए।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन