Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Swimming Pool पर प्रिया प्रकाश ने कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें तस्वीरें

Published

on

Loading

इन दिनों प्रिया प्रकाश वॉरियर की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रिया प्रकाश ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। जिनमें वो स्विमिंग पूल के पास यैलो कलर की ड्रेस में खड़ी नजर आई हैं। इस फोटो पर में कुछ ही समय में 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रिया की इन खूबसूरत फोटोज़ को देख फैंस कमेंट भी कर रहे हैं कि उन्हें प्रिया से प्यार हो गया है।

साभार – इंटरनेट

सावन के सुहाने मौसम में स्विमिंग पूल के सामने प्रिया प्रकाश ने पीले ड्रेस में खूबसूरत और बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसे देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हो गए।

साभार – इंटरनेट

अपनी इस ड्रेस में प्रिया बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने ड्रेस से मैच करते हुए पीले रंग का फूल भी अपने बालों में लगाया था, जो उनकी खूबसूरती पर चार चार चांद लगा रहा था।

साभार – इंटरनेट

साउथ की एक फिल्म की एक छोटी सी वीडियो क्लिप की वजह से लोकप्रिय होने वाली प्रिया प्रकाश वरीयर इस वीडियो क्लिप में अपनी आंखों से इशारा करके रातों रात मशहूर हो गई। उनकी इस अदा के लड़के दीवाने हो गए और इन्हें पहला क्रश पुकारा जाने लगा।

साभार – इंटरनेट

आपको बता दें प्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका पहला वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो जाएगा। वहीं प्रिया का मानना है कि गाने को हिट कराने में सोशल मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending