Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अपना हाल भी नहीं बता सकीं सोनाली बेंद्रे, पति गोल्डी ने बताया कि…

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म निर्माता गोल्डी बहल ने पत्नी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है। गोल्डी ने कहा कि बिना किसी रूकावट के उनका इलाज चल रहा है। गोल्डी बहल ने गुरुवार रात ट्वीट कर बताया कि सोनाली की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,सोनाली को प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया। उनकी हालत अब स्थिर है। उनका बिना किसी रूकावट के इलाज हो रहा है। यह लंबी यात्रा है लेकिन हमने इसकी शुरुआत बहुत ही सकारात्मकता के साथ की।

सोनाली (43) का न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज चल रहा है। उन्होंने जुलाई में सार्वजनिक रूप से बताया था कि वह हाई-ग्रेड कैंसर से ग्रस्त हैं। सोनाली ने साल 2002 में गोल्डी के साथ शादी की थी और दोनों का 12 साल का बेटा रणवीर है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending