अन्तर्राष्ट्रीय
स्विट्जरलैंड कोर्ट ने मांगे भारतीयों के बैंक डीटेल, क्या वापस आएगा काला धन?
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में देश के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा काला धन को लेकर हो रही है। अभी कुछ दिन पहले स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि पिछले चार साल में पहली बार बढ़ी है। अब भारत को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। टैक्स चोरी के मामले में एक फैसला उनके हक में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला दिया है।
स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने टैक्स अधिकारियों को आदेश देते हुए 2 भारतीयों की बैंक डिटेल्स सौंपने को कहा है। इन दोनों भारतीयों ने इसके खिलाफ याचिका डाली हुई थी। भारत की एजेंसियों को इन आरोपी भारतीयों पर टैक्स चोरी का शक है। आरोपी भारतीयों ने कोर्ट में याचिका दायर कर जानकारी न देने की मांग की थी। उनका कहना था कि भारत ने चोरी हुए बैंक डेटा के आधार पर कर चोरी की जांच में मदद मांगी है।
आपको बता दें कि लीक डेटा के आधार पर कई देशों में जांच चल रही है। ऐसे में भारत के हक में आए इस फैसले से दूसरे देशों की उम्मीद भी बढ़ी है। आपको बता दें कि टैक्स चोरों का पनाहगार बनने के लिए स्विट्जरलैंड काफी पहले से बदनाम है। माना जाता है कि ज्यादातर भारतीयों का कालाधन स्विट्जरलैंड के बैंकों में है। हालांकि लीक सूचनाओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों के खाते सामने आने के बाद स्विट्जरलैंड टैक्स चोरी के मामले में सहयोग करने के लिए मजबूर हुआ है।
हालांकि स्विट्जरलैंड के कोर्ट ने HSBC के जिनेवा प्राइवेट बैंक से चोरी हुआ डेटा को अस्वीकार्य बताया है, और इसके आधार पर जानकारी देने का आदेश नहीं देगा। वहीं कोर्ट ने कहा है कि जितने भी देश चोरी के डेटा से कानूनी मदद नहीं मांग रहे हैं, उन्हें मदद दी जानी चाहिए।
रिपोर्ट: आदर्श कुमार
अन्तर्राष्ट्रीय
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’
रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’
राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन