Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये 3 फिल्में देखकर आपको भी आ जाएगी सच्चे दोस्तों की याद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे मतलब दोस्तों का दिन। हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन को दोस्त अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी दोस्ती पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। सलमान और आमिर की दोस्ती इंडस्ट्री में सबसे मशहूर है। आज हम आपको फ्रेंडशिप डे के मौके पर ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दोस्तों को समर्पित है।

  1. दोस्ती

फिल्म ‘दोस्ती’ में अक्षय कुमार और बॉबी देओल ने अभिनय किया था। फिल्म का एक गाना ‘ये दोस्ती तेरे दम पे है’ आज भी लोगों के जुबां पर है।

  1. अंदाज अपना अपना

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म उस जमाने की फ्लॉप थी लेकिन आज के जमाने भी इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।

  1. शोले

भारत में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे फिल्म शोले के बारे में पता न हो। शोले में जय-वीरु की जोड़ी आज भी बॉलीवुड में सबसे हिट माना जाता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending