Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जानिए कौन-सा फोन यूज़ करते हैं आपके फेवरेट स्टार्स, सलमान की पसंद है सबसे अलग

Published

on

Loading

हर इंसान का कोई न कोई बॉलीवुड स्टार्स फेवरेट होता है। कुछ लोग तो बॉलीवुड स्टार्स के इतने दीवाने होते हैं, कि उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। उनकी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी हर बात जानना चाहते है। उनकी पसंद, उनकी नापसंद। आज हम आपको इन स्टार्स के बारे में कुछ ऐसी बात बताएंगे जिसे आप नहीं जानते होंगे। आज हम बताने वाले हैं कि बॉलीवुड के स्टार कौन कौन-सा फोन चलाते हैं –

साभार – इंटरनेट

दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार है। आपको बता दें दीपिका पादुकोण को ब्लैकबेरी और एप्पल दोनों ही फोन पसंद है। इसलिए वो ब्लैकबेरी और एप्पल दोनों ही फोन चलाती है।

साभार – इंटरनेट

रणवीर सिंह – रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक पॉपुलर एक्टर है। जब से उनकी फिल्म पद्मावत आई है तब से लोग उन्हें खिलजी के नाम से ही बुलाते हैं। रणवीर सिंह हमेशा आई फोन ही यूज करते हैं।

साभार – इंटरनेट

सलमान खान – सलमान खान को बॉलीवुड में भाईजान कहा जाता है। उनके लाखों फैंस है जो जानना चाहते हैं कि उनके भाईजान कौनसा फोन यूज करते हैं।हम आपको बता दें कि भाईजान का तो स्टाइल ही सबसे अलग है। इसलिए भाईजान को नोकिया का बेसिक फोन सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन अब वो एप्पल का फोन यूज करते हैं।

साभार – इंटरनेट

शाहरुख खान – बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जिस फोन के सबसे ज्यादा शौकीन है वो फोन है एप्पल का। शाहरुख खान एप्पल फोन के इतने दीवाने है कि जहां भी जाते हैं उनके हाथ में एप्पल का ही फोन नजर आता है।

साभार – इंटरनेट

अमिताभ बच्चन – अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टारों में शुमार है। अमिताभ बच्चन भी टेक लवर है और वो हमेशा अपना ब्लॉग मेंटेन रखते हैं। यहां तक की वो ट्विटर पर भी छाये रहते हैं। वो अधिकतर ब्लैकबेरी और आईफोन के हैंडसेट यूज करते हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending