Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के साथ पवित्र जगह पर शख्स कर रहा था गंदी हरकत, फिर जो हुआ…

Published

on

बॉलीवुड

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग मुकाम हासिल करने वाली तापसी पन्नू आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ से तापसी ने खूब वाहवाही लूटी थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक घटना को शेयर किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

बॉलीवुड

एक्ट्रेस अपने साथ हुई शर्मनाक हरकत का जिक्र करते हुए कहती हैं कि यह उनके साथ एक पवित्र जगह पर हुआ था। दिल्ली में हुई इस शर्मनाक घटना के बारे में तापसी कहती हैं, ‘मैं दिल्ली में एक कीर्तन में गई थी। यह कुछ हफ्ते पहले की बात है। मैं भीड़ में लोगों के बीच से निकल रही थी। तभी मेरे पीछे से एक व्यक्ति मुझे गलत तरीके से हाथ लगाने लगा। मैं इस दौरान पीछे भी नहीं मुड़ी और मैंने झट से उसकी उंगली पकड़ली और बुरी तरह से ट्विस्ट कर दी।’

एक्ट्रेस

गौरतलब है कि तापसी इन दिनों अपनी फिल्म ‘मुल्क’ के प्रमोशम में बिजी है। मुल्क में तापसी वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में तापसी के अलावा ऋषि कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending