मनोरंजन
बेटी सुहाना ने किया ऐसा काम, इमोशनल हुए शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री हो ही गई। सुहाना के मॉडलिंग में मोस्ट अवेटेड डेब्यू का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। सुहाना वॉग मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं। इस फोटोशूट में सुहाना का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है।
18 साल की सुहाना बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ग्लैमरस इंडस्ट्री में छाने के लिए तैयार हैं। मैगजीन के अगस्त महीने के अंक में ये स्टनिंग स्टार किड कवर गर्ल के तौर पर नजर आएंगी।
शाहरुख ने सुहाना के कवर लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, ‘ये सुहाना के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वो इसके लिए तैयार थी।’
सुहाना की मां गौरी खान ने सुहाना के इस शूट का वीडियो भी इंस्टा पर पोस्ट किया है। इसमें सुहाना को फोटो पॉज देते देखा जा सकता है।
कवर पेज शूट के वीडियो में सुहाना का कॉन्फिडेंस किसी सुपरमॉडल से कम नजर नहीं आ रहा।
सुहाना फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही कितनी कैमरा फ्रेंडली हैं। इसका अंदाजा उनके डेब्यू शूट से साफ लगाया जा सकता है।
सुहाना खान के इस शूट को अंजाम दिया है एरिक्कोस एंड्रयू ने।
इंटरनेट पर सुहाना खान के इस मैगजीन कवर डेब्यू की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
बेटी के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर शाहरुख इमोशनल दिखे। शाहरुख खान ने सुहाना खान के इस कवर लॉन्च के दौरान की एक तस्वीर भी ट्विटर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं, वॉग तुम्हारा शुक्रिया। जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की। मैं बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं। हेलो सुहाना खान ‘
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी