Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पत्नी ने लगा ली फांसी, फिर भी पति करता रहा ये काम…

Published

on

पत्नी

Loading

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महिला को बचाने की बजाय उसका पति वीडियो बनता रहा। पुलिस को घटना का वीडियो हाथ लगा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज बहू आत्महत्या कर रही थी, उस समय उसका पति विडियो बना रहा था और सास व ननद दरवाजे के बाहर खड़ी होकर उसे खुदकुशी न करने की कसम दिला रही थीं।

मामले में पुलिस का भी मानना है कि उक्त विडियो को परिजनों ने बनाया है। उसमें सास व ननद की आवाज दर्ज है जो केवल मुंह-जुबानी कोशिशें करती लग रही हैं और पति बेपरवाही से वीडियो क्लिप बनाते हुए उसे और उकसा रहा है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया, ‘वीडियो आने के बाद पुलिस ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरु कर दी है क्योंकि इस विडियो से प्रथमदृष्टया यह तो सीधे तौर पर सिद्ध हो रहा है कि गीता के ससुराली उसको बचाने में नहीं, उसके मर जाने में ज्यादा खुश थे।’

एसपी सिटी श्रवण ने बताया, ‘परिजनों के अनुसार प्रेमनगर निवासी गीता की राजकपूर से 22 अप्रैल 2015 को शादी हुई थी। कुछ दिनों के बाद से ही उसके ससुरालीजन कार की मांग को लेकर उसका रोजाना उत्पीड़न करने लगे थे। अक्सर उसे कम दहेज लाने का ताने देते थे और कई बार तो मारते-पीटते भी थे।’

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending