Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के दो महीने बाद सोनम कपूर ने कह दी हैरान कर देने वाली बात, ‘आनंद ने मेरी जिंदगी…’

Published

on

सोनम कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कुछ महीनों पहले शादी कर अपने सरनेम में अहूजा शब्द जोड़ चुकी हैं। शादी के बाद दोनों को कई दफा एक साथ देखा गया। जब भी दोनों साथ दिखते हैं उनकी जोड़ी कमाल की लगती है। आनंद की तारीफ करते हुए सोनम कहती हैं कि उनके पति और आनंद अहूजा ने उनकी दुनिया को और बेहतर बना दिया है। आनंद ने मेरी दुनिया और आसान बना दी है। सोनम ने सोमवार को आनंद के 35वें जन्मदिन पर पति के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने आनंद को सबसे अच्छा और सज्जन व्यक्ति बताया।

सोनम कपूर

सोनम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन का प्यार और मेरे जानने वालों में सबसे दयालु और विनम्र शख्स। आपको जन्मदिन मुबारक हो! आपने मेरी दुनिया को बेहतर बनाया है और मैं बहुत खुश हूं कि आज के दिन आप पैदा हुए थे। हम सभी केवल एक पंख वाले स्वर्गदूत हैं और हम केवल एक-दूसरे को गले लगाकर उड़ सकते हैं : (लेखक लुसियानो डी क्रेसकेंजो का कथन)। हमेशा के लिए।”

सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “आपने अपने सपने का पीछा किया और अब आप उसे जी रहे हैं। इससे बेहतर कुछ नहीं। जन्मदिन मुबारक हो, आनंद अहूजा।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending