Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 80 के दशक में दिया था ऐसा हॉट सीन, आज भी कोई नहीं कर सका है मुकाबला!

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों दर्जनों ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें उनके हॉट अंदाज के लिए जाना जाता है। इन एक्ट्रेसेस में मल्लिका शेरावत, शर्लिन चोपड़ा, जैकलीन सुरवीन चावला और जरीन खान के नाम प्रमुख हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने 80 के दशक में ऐसा हॉट सीन दिया कि उसका मुकाबला आज तक कोई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नहीं कर सकी हैं।

एक्ट्रेस

हम बात कर रहे हैं 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और हॉटनेस से मशहूर हुई मनदाकिनी की। मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में सफेद झीनी साड़़ी पहन कर जब डांस किया था तो उनकी अदाओं पर लाखों लोग मर मिटे थे। मनदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1969 में एंग्लो-इंडियन परिवार में हुआ था।

एक्ट्रेस

मेरठ में जन्मी मनदाकिनी का नाम पहले यासमीन जोसेफ था जिसे उन्होंने फिल्मों में आने के बाद बदल लिया था। मंदाकिनी ने राजकपूर की ‘राम तेरी गंगा मैली’ के अलावा दर्जनों फिल्मों में काम किया लेकिन इसके बावजूद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। मंदाकिनी अब सादगी का जीवन बिता रही हैं।

एक्ट्रेस

वह योगा भी सिखाती हैं। वह तिब्बत का हर्बल सेंटर भी चलाती हैं। अब मंदाकिनी और उनके पति यानि डॉक्टर साहब मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं।

अपने जमाने की बोल्ड हीरोइन मंदाकिनी फेसबुक पर अपनी पुरानी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि यह एक वैरिफाइट अकाउंट नहीं है। पर इस फेसबुक अकाउंट पर मंदाकिनी की फिल्मों और कॅरियर की पुरानी तस्वीरें शेयर की जाती रहती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending