Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

photos : अपने बालों की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हो गयी है 6 महीने की ये बच्ची

Published

on

Loading

हर इंसान को अपने बाल सबसे ज्यादा पसंद होते है। कुछ लोग अपने बालों को लेकर परेशान रहते हैं। कुछ लोगों के कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं तो कोई बालों के सफेद होने से परेशान है।

साभार – इंटरनेट

जापान की 6 महीने की एक बच्ची इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए हैं।

साभार – इंटरनेट

जी हां! इस बच्ची की नाम चांको है और ये अपने खूबसूरत बालों के लिए लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

साभार – इंटरनेट

चांको के इंस्टाग्राम पर 7,00,000 फॉलोअर्स हैं और हर रोज चांको के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है।

साभार – इंटरनेट

इस बच्ची की मां इंस्टाग्राम पर लगातार तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

साभार – इंटरनेट

चांको के फॉलोअर्स तारीफ भरे कॉमेंट्स करते रहते हैं। लोग उसे ब्यूटीफुल और एडोरेबल कहते हैं।

साभार – इंटरनेट

चांको की मां अपनी बेटी के बालों में हेयर क्लिप्स और रिबन बांधकर उसे और भी ज्यादा क्यूट बना देती हैं।

साभार – इंटरनेट

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के बालों की ग्रोथ जेनेटिक्स और एथिनिसिटी से प्रभावित होती है।

साभार – इंटरनेट

कोख के अंदर भ्रूण मां के उच्च स्तर के हार्मोन के संपर्क में आता है। जब बच्चा पैदा होता है तो हार्मोन का स्तर घट जाता है जिससे बच्चों के बालों का तेजी से बढ़ना रुक जाता है।

साभार – इंटरनेट

जैसे जैसे बच्चों के फिर से बालों का उगना शुरू होता है, पुराने बाल झड़ सकते हैं।

साभार – इंटरनेट

दोबारा उगने वाले बाल पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं और इनका रंग पहले से अलग हो सकता है।

साभार – इंटरनेट

वैसे चांको की अदाएं भी कुछ कम क्यूट नहीं हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending