Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बारिश में भीगते ही लड़कियों का मन हो जाता है इन चीजों के लिए बेकरार, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

बारिश का मौसम काफी रोमांटिक होता है। बशर्ते आप इस मौसम को अपनी शर्तों पर जियें। आप अंदाजा नहीं लगा सकते जब बारिश की बूंदे धरती पर गिरती हैं तो वातावरण में एक मद्धम सी संगीत बजने लगती है जो बिल्कुल नेचुरल और सुकून देने वाली होती है। कभी महसूस कीजिए बारिश को बिना किसी झिझक के, महसूस कीजिये उन ध्वनि तरंगों को यकीनन आप को बारिश से मोहब्बत हो जाएगी और हर बरसात में आप खुद को भीगने से रोक नही पाएंगे। ऐसा ही कुछ लड़कियों के भी साथ होता है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में आखिर क्या करने का मन करता है लड़कियों का।

साभार – इंटरनेट

बाइक पर घुमने का – लड़कियां अक्सर बारिश में चाहती हैं कि वो अपने पार्टनर के साथ बाईक पर घुमने के लिए जाएं। हल्की-हल्की बारिश के बीच अपने पार्टनर के साथ बाईक पर पीछे बैठने का भी अपना ही एक अलग मजा होता है।

साभार – इंटरनेट

बारिश में नहाने का – बारिश देखते ही सबसे पहले लड़कियों का मन करता है कि वो बारिश में खूब नहाए। गर्मी और उमस के बाद तन को बिगौती बारिश की बछौर न सिर्फ उनके मन को सुकून से भर देत हैं बल्कि सूरज से झुलसी त्वचा के लिए भी वरदान साबित होती हैं।

साभार – इंटरनेट

पकौड़े खाने का – लड़की हो या लड़का या फिर हो कोई बुर्जुग बारिश देखते ही हर किसी का मन चाय के साथ पकौड़े खाने का तो जरूर करता है। लड़कियों को वैसे भी चटोरी कहा जाता है। बारिश हुई नहीं कि वो पहुंच जाती हैं किचन में पकौड़े या फिर कुछ चटपटा बनाने।

साभार – इंटरनेट

बारिश को निहारने का – ज्यादातर लड़कियों को अपने घर की बालकनी में खड़े होकर बारिश को घंटों निहारने का बहुत शौक होता है। खास बात तो यह है कि वो ऐसा घंटों तक कर सकती हैं। हरी भरी हरियाली के बीच बारिश को देखना वाकई आंखों को काफी सुकून देता है।

साभार – इंटरनेट

पार्टनर के साथ भीगने का – हर लड़की चाहती है कि वो बारिश में अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले यूं ही सड़कों पर घंटों घुमती रहें। ऐसा करते समय वो अपने साथी से प्यार भरी बातें करें।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending