Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिस देश के दौरे पर हैं पीएम मोदी, वहां का तानाशाह था आदमखोर, पीता था इंसानों का खून

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विश्व में अनेक तानाशाह पैदा हुए हैं लेकिन आज एक ऐसे तानाशाह की बात करेंगे जिसके बारे में यह कहा जाता है कि वो आदमखोर था। यह तानाशाह युगांडा का था। इसने युगांडा पर आठ बर्षो तक शासन किया। अपने शासन काल के दौरान इसने लाखों लोगो की जान ली।

इंसानियत का दुश्मन, हैवान, राक्षस जैसे उपनाम थे इसके:

ईदी अमीन को इंसानियत का दुश्मन, हैवान, राक्षस और न जाने क्या-क्या कहा जाता है। इसके बारे में तमाम तरह की कहानियां प्रचलित हैं कि ‘वो लोगों का ख़ून पीता था, आदमख़ोर था’।

भारतीय मूल के क़रीब 90 हज़ार लोगों को बेघर कर दिया गया था:

ईदी अमीन ने अपनी तानाशाही के दौरान भारतीय मूल के क़रीब 90 हज़ार लोगों को देश निकाला दे दिया था। इन एशियाई मूल के लोगों को अंग्रेज़, भारतीय उपमहाद्वीप से युगांडा ले गए थे। अंग्रेज़ों का मक़सद था इन भारतीयों की मदद से पूर्वी अफ्रीका का प्रशासन चलाना।

अधिकतर लोग गुजरात के रहने वाले थे:

इसके अलावा भारतीय मूल के लोगों की मदद से युगांडा में रेलवे लाइन भी बिछाई गई। बाद में बहुत से भारतीय युगांडा में ही बस गए। कुछ ने प्रशासन में सिक्का जमाया, तो बहुत से लोगों ने कारोबार में नाम-दाम कमाया। इनमें से ज़्यादातर लोग मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे।

युगांडा छोड़ ब्रिटेन गए थे भारतीय मूल के लोग:

जब ईदी अमीन ने 90 हज़ार के क़रीब एशियाई मूल के लोगों को देश निकाले का फ़रमान सुनाया तो इनमें से क़रीब 20 हज़ार के पास ब्रिटिश पासपोर्ट था। यानी वो ब्रिटेन के नागरिक थे। युगांडा से निकाले जाने के बावजूद उन्होंने ब्रिटेन में भी ख़ूब कामयाबी हासिल की।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending