Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जेल में बंद मुंबई हमले के मास्टरमाइंड पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर रुप से घायल

Published

on

मुंबई

Loading

नई दिल्ली। मुंबई 26/11 आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड डेविड हेडली शिकागो जेल में जानलेवा हमले में घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई को दो कैदियों ने उस पर हमला कर दिया था जिसमे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे शिकागो के नार्थ एवेस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला करने वाले दोनों आरोपी भाई हैं और दोनों पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में जेल में कैद हैं।

मुंबई

आपको बता दें कि अमेरिकी नागरिक हेडली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी गुट लश्कर ए ताइबा के लिए काम करता था। उसने मुंबई पर हमले के लिए महत्वपूर्ण इमारतों की रेकी की थी।

सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच हेडली पांच बार भारत धूमने आया था। जिसके बाद उसने पाकिस्तान जाकर लश्कर से आतंक की ट्रेनिंग भी ली थी। मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने के लिए उसे 24 जनवरी 2013 को अमेरिकी संघीय कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 355 साल कैद की सजा सुनाई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending