Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा सुलझाने का इच्छुक : बासित

Published

on

पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा सुलझाने का इच्छुक : बासित (17:44) नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)| भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सोमवार को शांति और स्थिरता के एक नए युग का आह्वान किया और कहा कि उनका देश बातचीत के जरिए भारत के साथ जम्मू एवं कश्मीर विवाद सुलझाने का इच्छुक है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दृष्टिकोण 'विकास के लिए शांति और शांति के लिए विकास' की तर्ज पर पाकिस्तान बातचीत के जरिए भारत के साथ सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर विवाद भी शामिल है। बासित ने यहां उच्चायोग में बोलते हुए द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने और शांति व स्थिरता का एक नया युग शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि दोनों देश इस क्षेत्र में खड़ी चुनौतियों से निपटने में और वैश्वीकरण द्वारा पैदा हुए अपार अवसरों का दोहन करने में सक्षम हो सकें। उच्चायोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने शांति को भारत और पाकिस्तान के आपसी हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख ने रविवार को पाकिस्तान के राजूदत बासित के नई दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों और जम्मू एवं कश्मीर में एक नई शुरुआत पर चर्चा की।

Loading

नई दिल्ली | भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने सोमवार को शांति और स्थिरता के एक नए युग का आह्वान किया और कहा कि उनका देश बातचीत के जरिए भारत के साथ जम्मू एवं कश्मीर विवाद सुलझाने का इच्छुक है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दृष्टिकोण ‘विकास के लिए शांति और शांति के लिए विकास’ की तर्ज पर पाकिस्तान बातचीत के जरिए भारत के साथ सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर विवाद भी शामिल है।

बासित ने यहां उच्चायोग में बोलते हुए द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने और शांति व स्थिरता का एक नया युग शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि दोनों देश इस क्षेत्र में खड़ी चुनौतियों से निपटने में और वैश्वीकरण द्वारा पैदा हुए अपार अवसरों का दोहन करने में सक्षम हो सकें। उच्चायोग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने शांति को भारत और पाकिस्तान के आपसी हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख ने रविवार को पाकिस्तान के राजूदत बासित के नई दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों और जम्मू एवं कश्मीर में एक नई शुरुआत पर चर्चा की।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending