नेशनल
पीएम मोदी दे रहे हैं आज लोगों के सवालों के जवाब, इस तरह आप भी पूछ सकते हैं सवाल
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि विदेशी दौरे पर भी मोदी की जय-जय के नारे लगते हैं। पीएम मोदी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वाराणसी के दौरे पर पीएम बिना किसी सुरक्षा घेरे के आम इंसान की तरह बनारस घूमने निकल पड़े। पीएम की इस तरह की सादगी ही शायद उन्हें भारत का सबसे लोकप्रिय नेता बनाती है।
पीएम मोदी अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कोई सोच भी नहीं सकता है। रविवार को भी पीएम ने कुछ ऐसा किया जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, पीएम मोदी ने आज एक के बाद आज आम लोगों के सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान लोगों ने भी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई वोटिंग में जीत की बधाई दी।
पीएम से एक ट्विटर अकाउंट से सवाल किया गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में घंटों चली मैराथन बहस के दौरान डेढ घंटे लोगों को संबोधित करने के बाद यूपी के शाहजहांपुर की रैली में आपको बोलते देखा. 60-70 की उम्र में भी आप इतने सक्रिय हो।
इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के 125 करोड़ लोगों की दुआ ही उनकी ताकत है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका पूरा समय देश और यहां के लोगों के लिए है। इसके अलावा एक यूजर ने पीएम मोदी को ज्यादा मुस्कुराने की सलाह दी। जिसके बाद पीएम ने यूजर को रिप्लाई किया और स्माइली के साथ लिखा प्वाइंट टेकन।
आपको बता दें कि पीएम मोदी से अगर आप भी कोई सवाल करना चाहते हैं तो ट्विटर पर पूछ सकते हैं। हो सकता है कि पीएम मोदी आपको भी रिप्लाई करें।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन