IANS News
‘सिंघम’ को प्रतिष्ठित बनाने के लिए सभी का आभार : रोहित शेट्टी
मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)| रिलायंस एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘सिंघम’ ने रविवार को हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए। इसके निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता अजय देवगन के चरित्र बाजीराव सिंघम को प्रतिष्ठित बनाने के लिए सभी का आभार जताया। शेट्टी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर ‘सिंघम’ का वीडियो जारी किया। ‘सिंघम’ 2011 में रिलीज हुई थी।
उन्होंने कहा, शूटिंग शुरू होने के पहले दिन से रिलीज होने के दिन तक सिंघम साढ़े चार महीने में बनी, इस फिल्म ने न सिर्फ बाक्स ऑफिस पर कमाई की, बल्कि दर्शकों का प्यार व सम्मान भी पाया।
रोहित शेट्टी ने लिखा, सिंघम के आज सात साल मनाते हुए मैं सिंघम को एक प्रतिष्ठित चरित्र बनाने के लिए सभी क्षेत्रों के प्रत्येक लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।
फिल्म एक ईमानदार व बहादुर पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम की कहानी बयान करती है, जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। भाग्य उसे एक भ्रष्ट राजनेता जयकांत शिर्के के खिलाफ ले जाता है, जो उसकी नैतिकता और ईमान को चुनौती देता है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सात साल पूरे होने पर इसके लोगों को नया रूप दिया है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन