Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ने मॉब लिंचिंग पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी जी को है…’

Published

on

केंद्रीय मंत्री

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को उस वक्त नया विवाद पैदा कर दिया, जब उन्होंने कहा कि अलवर लिंचिंग की घटना प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की साजिश है। देश में इस तरह की जितनी घटनाएं होंगी, वह और लोकप्रिय होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात गाय की तस्करी के संदेह में 28 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या निंदनीय है, लेकिन 1984 का सिख दंगा भारत के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना है।

केंद्रीय मंत्री

मेघवाल ने कहा, हम मॉब लिंचिंग की निंदा करते हैं, लेकिन यह केवल एक घटना नहीं है। आपको इसकी पड़ताल इतिहास में करनी होगी। यह क्यों होती है? इसे किसे रोकना चाहिए? 1984 में सिखों के साथ जो कुछ भी हुआ था, वह हमारे देश के इतिहास में मॉब लिंचिग की सबसे बड़ी घटना थी।

केंद्रीय मंत्री

उन्होंने कहा कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच मॉब लिंचिंग की घटना भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए होती है। मेघवाल ने कहा, मोदीजी जितने लोकप्रिय होंगे, इस तरह की घटनाएं उतनी ही बढ़ती जाएंगी। बिहार चुनाव के समय ‘पुरस्कार वापसी’ थी। उत्तरप्रदेश चुनाव के समय मॉब लिंचिंग थी। 2019 के चुनाव में कुछ और होगा। मोदीजी ने विकासपरक योजनाएं दी हैं और इसका असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इस तरह की घटनाएं उनकी लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया हैं।

केंद्रीय मंत्री

यह घटना इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से केंद्र व राज्य सरकार को फटकार लगाने के चार दिनों के बाद हुई है। अदालत ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संसद को कानून बनाने के लिए कहा था।

यह अलवर में पिछले वर्ष अप्रैल के बाद मॉब लिंचिंग की तीसरी घटना है। उस समय एक डेयरी किसान पहलू खान को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। नवंबर 2017 में एक और डेयरी किसान उमर मोहम्मद(35) का शव अलवर में रेलवे पटरी के समीप पाया गया था। उसे गौरक्षकों की भीड़ द्वारा उस वक्त मार डाला गया था, जब वह जिले के पाहेरी तहसील स्थित अपने घर में गायों को ले जा रहा था।

इस मामले में सबसे नवीनतम घटना शुक्रवार रात लोकसभा में मोदी के भाषण के बाद घटी है। घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा, सबसे स्तब्ध, भयानक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना। सर्वोच्च न्यायालय की चेतावनी और दिशानिर्देश के बावजूद भीड़ द्वारा एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया। मैं कड़े शब्दों में अकबर खान की मौत की निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए फैसले के बावजूद इस तरह के जघन्य अपराधों को रोकने में विफल रही है। भाजपा के लिए, मानव जिंदगियों का कोई मोल नहीं है। अपराधी कानून-व्यवस्था के बगैर भय के खुलेआम घुम रहे हैं।

कांग्रस नेता सचिन पायलट ने भी राज्य सरकार से मामले में उचित कदम उठाने का आग्रह किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घटना पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और उनके चार वर्ष के कार्यकाल की तुलान ‘लिंच राज’ से की।

उन्होंने कहा, भारत में गाय को अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीने के अधिकार के तहत मूलभूत अधिकार है और एक मुस्लिम को मारा जा सकता है, क्योंकि उसके पास जीने का मूलभूत अधिकार नहीं है। मोदी सरकार के चार साल- लिंच राज।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली में कहा कि भाजपा और आरएसएस लोगों के बीच तालिबान का निर्माण कर रही है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending