Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने इस खास वजह से निक और अपने रिश्ते को दुनिया से रखा हैं छिपाकर

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक के बीच की दूरियां धीरे धीरे खत्म होती जा रही हैं। जिसका सबूत उनकी आए दिन वायरल हो रही फोटोज़ हैं। दोनों  अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला नहीं किया है। हालांकि इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं वहीं अब प्रियंका ने अपने रिश्ते को छिपाने की वजह का खुलासा कर दिया है।

साभार – इंटरनेट

इजहार-ए-मोहब्बत करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और यही हाल निक और प्रियंका का भी है। दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी दिनों से हलचल मची हुई है। लेकिन आखिर यह दोनों कपल दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल क्यों नहीं कर रहे हैं।  इसका खुलासा प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

साभार – इंटरनेट

प्रियंका ने साल 2016 में इंटरव्यू दिया था जो अब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कुछ ऐसी बातें कही है जो उनके और निक के रिश्ते पर फिट होती है। इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था – ‘मेरी जिंदगी बहुत अच्छी है। लोगों के साथ मेरा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है। मैं कभी भी एक चीज है जिसे पब्लिकली नहीं होने देना चाहती और वह रिलेशनशिप है। मैंने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की।’

साभार – इंटरनेट

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा – ‘मैंने रिलेशनशिप को हमेशा बचाने की कोशिश की है। मैं बुरी नजर में विश्वास रखती हूं। अगर कोई चीज दिल के पास है तो हर कोई उसे अपने पास रखना चाहता है। मैं सेलिब्रिटी हूं इसलिए इस बात का खास ध्यान रखती हूं।’ प्रियंका के इस इंटरव्यू से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह रिलेशनशिप को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर हैं।

साभार – इंटरनेट

फिलहाल हम तो इतना ही कह सकते हैं कि प्रियंका और निक का रिश्ता अगर सही में दोस्ती से बढ़कर है तो उसे किसी की नजर न लगे। प्रियंका ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending