Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सनी लियोनी ने भाई के साथ देखी थी पहली बार एडल्ट फिल्म, तुरंत बाद करने लगी थी ये काम

Published

on

सनी लियोनी

Loading

मुंबई। सनी लियोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले लंबे अर्से तक एडल्ट फिल्मों की सुपरस्टार रहीं। इस दौरान सनी एडल्ट स्टार्स के टॉप टेन में भी शामिल रहीं। इसके बाद सनी ने अपना प्रोफेशन चेंज करते हुए बॉलीवुड का रुख कर लिया। सनी इन दिनों अपनी बायोपिक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

सनी लियोनी

सनी की इस बायोपिक का नाम करणजीतः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है। इस बायोपिक के जरिए सनी के फैंस जल्द ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में और ज्यादा जान पाएंगे। इस बायोपिक में वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताती नजर आएंगी। आज हम आपको सनी की एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सनी लियोनी

क्या आपको पता है कि सनी ने पहली बार एडल्ट फिल्म कब और किसके साथ देखी थी? नहीं पता? हम बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सनी ने जिंदगी में पहली बार एडल्ट फिल्म अपने भाई और दोस्त के साथ देखी थी। दरअसल, यह फिल्म उन्होंने अनजाने में देख ली थी जिसके बाद उन्हें इतनी ज्यादा ग्लानि हुई कि तुरंत उन्होंने अपने गरु की तस्वीर के आगे खड़े होकर इसके लिए मांफी मांगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending