मनोरंजन
फिल्म शोले में धन्नो को हेमा मालिनी नहीं बल्कि इन्होंने था दौड़ाया, जानकर रह जाएंगे हैरान
बाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन, धर्मेद्र और हेमा मालिनी थे। एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बसंती के किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्म शोले में डाकुओं से बचने के लिए तांगे को तेज रफ्तार से दौड़ाती बसंती उर्फ हेमा मालिनी तो अापको याद ही होगी, शोले फिल्म के इस मशहूर सीन में हेमा ने बिना पहिए के गजब का तांगा दौड़ाया था।
शोले फिल्म का वह सीन बहुत ही हिट साबित हुअा था और उस सीन के लिए हेमा मालिनी को दर्शकों बीच खूब लोकप्रियता मिली थी। लेकिन दोस्तों अापको जानकर यकीन नहीं होगा मगर शोले फिल्म में बिना पहिए का तांगा दौड़ाने वाला स्टंट हेमा मालिनी ने नहीं बल्कि किसी और ने किया था। फिल्म शोले में बिना पहिए का तांगा दौड़ाने वाला स्टंट सीन करने वाली स्टंट वुमन का नाम रेशमा है।
मशहूर स्टंट वुमन रेशमा ने मात्र 14 साल की उम्र में स्टंट कैरियर को चुन लिया था, अाज उनके पास बाॅलीवुड की पहली स्टंट वुमन होने का खिताब है। रेशमा को शोले फिल्म में उस खतरनाक स्टंट सीन करने के लिए 175 रुपये मिले थे।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन