नेशनल
दशक भर में सबसे ज्यादा संसदीय कार्य : नायडू
हैदराबाद | संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को दावा किया कि इस सत्र में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। नायडू ने संवाददाताओं से कहा उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लोकसभा और राज्यसभा में इस सत्र में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। उन्होंने इसे दुर्लभ उपलब्धि करार देते हुए सभी पार्टियों के सांसदों की सराहना की।
नायडू ने कहा, “यह किसी एक पार्टी या सरकार की वजह से संभव नहीं हुआ है, बल्कि सभी पार्टियों की सामूहिक बुद्धिमता और मेहनत से हम यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।” उन्होंने पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अध्ययन नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार संसद में 121 फीसदी कार्य हुआ है, जो 10 सालों में सबसे ज्यादा है। नायडू ने कहा, “मेरी जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में 123.5 फीसदी और राज्यसभा में 106 फीसदी कार्य संपन्न हुए हैं। दोनों सदनों में कुल मिलाकर 121 फीसदी कार्य हुए हैं, जो एक दशक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।” मंत्री ने कहा कि सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने और कार्यवाही में बाधा के बावजूद अर्थव्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक विधेयक दोनों सदनों में पारित किए गए। उन्होंने दावा किया कि इन विधेयकों से आर्थिक विकास में तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि बीमा विधेयक सात सालों से लंबित था। कोयला खनन विधेयक से कोयला ब्लॉक आवंटन में पारदर्शिता आई और सरकार को 2.09 लाख करोड़ राजस्व का फायदा मिला। उन्होंने दावा किया कि खान एवं खनन विधेयक भी राज्यों के लिए फायदेमंद और हितकर साबित होंगे। नायडू ने कहा कि सरकार द्वारा अंतर-सत्र अवधि में घोषित छह अध्यादेशों में से पांच अधिनियम बन चुके हैं। संसद ने मोटर वाहन विधेयक एवं भारतीय नागरिकता विधेयक भी पास कर दिया है। नायडू ने आशा जताई कि आने वाले दिनों में संसद भूमि अधिग्रहण विधेयक सहित तीन अन्य महत्वपूर्ण कानून पारित करेगा। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक कर प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा और कमियों का पता लगाकर विक्रेताओं का उत्पीड़न रोकेगा, जबकि दूसरे विधेयक काला धन पर नियंत्रण लगाने में सहायक होंगे।
नायडू ने कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह के उस बयान को खेदजनक और निंदनीय करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि खनन एवं खनिज तथा कोयला विधेयक को समर्थन देने वाली पार्टियों ने ‘किन्हीं कारणों से’ सरकार के साथ समझौता कर लिया था। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से खनिज संपदा संपन्न सभी राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा, चाहे वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार हो या कांग्रेस की या फिर क्षेत्रीय दलों की।
नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा