मनोरंजन
सनी लियोनी की बायोपिक की ये 10 बातें, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन एक ऐसा नाम हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सनी अपनी बॉलीवुड लाइफ से ज्यादा अपनी पोर्न लाइफ के मशहूर हैं। यही वजह हैं कि उनकी पिछली ज़िंदगी पर एक बायोपिक ‘करणजीत : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ बनी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज इस वेब सीरीज में 10 एपिसोड के जरिए सनी लियो की लाइफ बताई गई है। जानिए इसकी 10 खास बातें –
ये पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज बायोपिक है, जिसमें लीड कैरेक्टर ने खुद ही अपनी भूमिका निभाई है।
सनी लियोनी को पहले एपिसोड में पत्रकार अनुपम चौबे को इंटरव्यू देते दिखाया गया है। इस दौरान सनी कई तीखे सवालों का जवाब देती हैं। पोर्ट स्टार बनने के बारे में सनी कहती हैं कि इसके लिए गट्स चाहिए। कपड़े उतारने के लिए भी मजबूत इरादों की जरूरत होती है। जब इस पर इंटरव्यूर सवाल उठाते हैं तो सनी जवाब देती हैं कि फिर आप क्यों नहीं ट्राय कर लेते।
सनी के बारे में बताया गया कि जब वे 13 साल की थीं, तब उनकी फैमिली कनाडा से लॉस एंजेल्स सेटल हो गई थी। हालांकि, सनी लॉस एंजेल्स नहीं जाना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि फिर उनके सारे दोस्त छूट जाएंगे।
सनी बचपन में गाती बहुत अच्छा थीं। बायोपिक में जगह उन्हें गुरुद्वारे में गाते दिखाया गया।
सनी लियोनी को ग्लैमरस पार्टियों में जाने का शौक और मैगजीन्स का कवर पर आने की हसरत बचपन से थी। बायोपिक में भी इसे दिखाने की कोशिश की गई है।
सनी लियोन अपनी हसरतों को पूरा करने के अपने माता पिता पर डिपेंड न रहकर खुद पैसे कमाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने जूस बेचा, घर-घर अखबार डाले और भी कई ऑड जॉब किए।
सनी को उनके घर में और स्कूल फ्रेंड्स के बीच सनी या करणजीत नहीं,बल्कि गोगू कहकर बुलाया जाता था।
सनी की बायोपिक में उनके पहले किस का भी जिक्र है। वे स्कूल के एक लड़के को किस करती है, जिसे उनके पिता जसपाल सिंह वोहरा देख लेते हैं। इसके बाद वे लड़के के पिता को उसके हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देते हैं।
सनी के पहले फोटोशूट का भी जिक्र है। इसमें वे बोल्ड अंदाज में नजर आईं।
सनी लियोनी के माता-पिता को उनके बोल्ड फोटोशूट का पता तब चलता है, जब वे एक बुक स्टोर पर किताबें खरीदने जाते हैं और एक मैगजीन के कवर पर अपनी बेटी की बोल्ड तस्वीर देखते हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन