Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभी-अभीः मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका ने किया सुसाइड, मौत की खबर से इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Published

on

एक्ट्रेस प्रियंका

Loading

मुंबई। जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका की मौत से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। प्रियंका बुधवार की सुबह अपने घर में मृत पाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है।

प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका साउथ इंडस्ट्री के छोटे पर्दे की मशहूर कलाकार थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने सुसाइड का कदम अपनी फैमिली में चल रही खटपट की वजह से उठाया।

प्रियंका

बता दें कि साल 2015 में एक्ट्रेस प्रियंका ने अरुणबाला से शादी की थी। लेकिन दोनों पति-पत्नी काफी लंबे वक्त से अलग-अलग रह रहे थे। अरुणबाला और प्रियंका दोनों को अलग रहते दो महीने हो गए थे।

प्रियंका

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका तमिल सीरियल वमसम से प्रसिद्ध हुई थीं। इस सीरियल में वह ज्योतिका का किरदार में नजर आईं थीं। यह शो करीब 4 साल तक चला था। साल 2013 से साल 2017 तक इस शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending