मनोरंजन
शादी के बाद कुछ अंदाज में हनीमून मनाते दिखे मिथुन के बेटे, तस्वीरें खूब हो रही हैं वायरल
मुंबई। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह चक्रवर्ती मीडिया में खूब चर्चा में रहे। महाअक्षय पर भोजपुरी फिल्म की एक अभिनेत्री ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था जिसके बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही थी।
कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद मिमोह ने 10 जुलाई को ऊटी में मदालसा से शादी कर ली। शादी के बाद मिमोह इन दिनों अमेरिका में हनीमून मना रहे हैं।
शादी के बाद मदालसा और मिमोह के हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हनीमून की इन तस्वीरों में मदालसा और मिमोह रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।
बता दें कि यह तस्वीरें मिमोह ने नहीं बल्कि मदालसा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी के बाद दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
प्रादेशिक1 day ago
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट