IANS News
हरियाणा ने गुरुग्राम में ‘पौधागिरी अभियान’ शुरू किया
गुरुग्राम, 15 जुलाई (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ‘पौधागिरी अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत मॉनसून सत्र के दौरान राज्य में 22 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, ताकि हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।
उन्होंने यहां ताउ देवी लाल खेल परिसर में मौलसरि का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
खट्टर ने कहा कि अभियान के तहत हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों की छठी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 22 लाख से ज्यादा छात्र मॉनसून के तीन महीनों (जुलाई से सितंबर) के दौरान एक-एक पौधा लगाएंगे।
वृक्षारोपण से पर्यावरण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को वन विभाग की ओर से एक पौधा मिलेगा, जिसे वे अपने घरों के बागीचे, मैदान, पार्क, स्कूल या फिर कहीं खुली जगह में लगा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, वे पौधे को अपनी पसंद के हिसाब से नाम दे सकते हैं, चाहे वह देश के महान व्यक्तित्वों के नाम पर हो या हमारे स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिवार के सदस्यों या उनके पूर्वजों के नाम पर। पौधे लगाने वाले हर छात्र को अगले तीन सालों तक इसका ख्याल रखना होगा।
छात्र को हर छह महीने पर एप पर अपने पौधे के साथ एक सेल्फी अपलोड करनी होगी और उसे सरकार द्वारा हर छह महीने पर 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि तीन साल में पौधा स्वंय जीवित रहने की स्थिति में होगा और 10 वर्षों में यह फूल, फल, छाया देना शुरू कर देगा। इसके साथ ही इससे ग्लोबल वार्मिग रोकने में भी मदद मिलेगी।
जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 3,100 छात्रों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी