IANS News
झूठ बोलने में माहिर मोदी देश से माफी मागें : कांग्रेस
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने में माहिर बताते हुए कांग्रेस ने रविवार को उनसे कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी कहने के लिए देश से माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस ने उनके लगाए आरोपों पर इसी सप्ताह शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में मोदी को इस मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती दी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री झूठ बोलने में माहिर हैं। वे इतिहास को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। वे वोट के जुगाड़ के लिए बेसब्र हैं और उनके पास दिखाने के लिए पिछले चार साल की कोई उपलब्धि नहीं है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस को किसी ऐसे व्यक्ति से राष्ट्रीयता का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है, जिसकी पार्टी या संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, बल्कि अंग्रेजों की मदद की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नहीं, बल्कि पूरे देश का होता है। लेकिन मोदी यह भूल जाते हैं, वोट का जुगाड़ करने के लिए अपने पद की गरिमा को ताक पर रख देते हैं।
शर्मा ने कहा, कांग्रेस ने राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। उस पार्टी को मुस्लिम पार्टी बुलाना एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्हें इतिहास का अल्पज्ञान है। उन्होंने खुद झूठा इतिहास रच लिया है।
उन्होंने कहा, अपने बयानों से प्रधानमंत्री ने न केवल इतिहास का अपमान किया है, बल्कि भारत की उपलब्धियों को कम आंका है। उनकी बीमार मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है। उन्हें गलत बयान देने और झूठ बोलने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद ने समूचे विपक्ष से पिछले मानसून सत्र की तरह इस सत्र को भी व्यवधान डालकर नष्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी कांग्रेस की बात करने के बजाय 2014 के अपने वादों को याद करें और देश को बताएं कि चार साल में कितने वादे पूरे किए।
उन्होंने कहा, मोदी के पास संसद में अपने काम को लेकर चर्चा और बहस करने का साहस नहीं है। चाहे वह रोजगार का वादा हो या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का, सारे वादे टूट गए हैं।
कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम पुरुषों का हितकारक बताने के मोदी के बयान पर शर्मा ने कहा, मोदी कब से महिलाओं के रक्षक बन गए. जिस राज्य में वह बोल रहे थे, वहां प्रतिदिन दुष्कर्म हो रहे हैं। यहां तक कि कल जब वह भाषण दे रहे थे, एक महिला के साथ एक मंदिर में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। उन्होंने क्या कार्रवाई की? सिर्फ झांसे से देश नहीं चलता।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन