Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

जम्मू एवं कश्मीर में भूस्खलन से 7 की मौत, 25 घायल

Published

on

Loading

जम्मू, 15 जुलाई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि रियासी के सेहर बाबा इलाके में एक झरने के अंदर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे कि तभी ऊपर चोटी से एक बड़ा पत्थर नीचे आ गिरा और नहा रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।

अधिकारियों ने इस घटना में पहले पांच लोगों की मौत की पुष्टि की थी, जबकि सूत्रों का कहना है कि मरने वालों की संख्या सात है।

शाम 3:50 पर हुई इस घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस ने कहा, सभी घायलों को कटरा शहर के नारायाणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा विवरण राहत अभियान के समाप्त होने के बाद सामने आएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending