Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बॉस अगर छुट्टी नहीं देता तो आजमाएं ये 8 बहानें, यकीन मानिए ‘ना’ नहीं सुनेंगे

Published

on

Loading

नौकरी से जुड़े हुए तमाम लोग ‘छुट्टियों’ को लेकर काफी टेन्स रहते हैं। दरअसल नौकरी पेशा से जुड़ें लोगों के लिए छुट्टी एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर वो इमोशनल हो जाते हैं। प्राइवेट सेक्टर में छुट्टी पा जाना आसान काम नही होता। इसके लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं यह कोई जॉब पर्सन ही बता सकता है। अक्सर छुट्टी को लेकर बॉस और एम्प्लॉयी में हल्की फुल्की नोकझोंक होती ही रहती है। आइये हम आपको ऐसे टॉप 8 बहाने बताते हैं जिससे आपकी छुट्टी मिनटों में मिल जाएगी।

साभार – INTERNET

मैं ऑफिस आ रही थी कि अचानक किसी ने मेरा पर्स चुरा लिया।

साभार – INTERNET

डॉक्टर से मेरी आज अपॉइंटमेंट है मेरी आंखों में इंफेक्शन हो गया है।

साभार – INTERNET

यह वाला बहाना तो सबसे तगड़ा है लगता है आज मैं पूरा दिन ट्रैफिक जाम में ही फंसा रह जाऊंगा।

साभार – INTERNET

आज मुझे डॉक्टर के पास जाना है मेरे दांतो में बहुत दर्द है।

साभार – INTERNET

दूर के दादा जी की तबीयत खराब है आज मैं नहीं आ पाऊंगा।

साभार – INTERNET

आज सुबह-सुबह ही गांव से मम्मी पापा घर आए हैं मैं नहीं ऑफिस आ पाऊंगा।

साभार – INTERNET

घर से निकला ही था कि मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो गया स्टेफनी भी नहीं है और दूर-दूर तक कोई मकैनिक दिखाई नहीं दे रहा।

साभार – INTERNET

यह वाला आइडिया सबसे तगड़ा है हर जगह काम करता है भाई नहाते वक्त बाथरूम से गिर गया था।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending