Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनम कपूर से पूछा- क्या तुम मुसलमानों से प्यार करती हो? दिया ऐसा जवाब सुन चौक जाएंगे आप

Published

on

Loading

बॉलीवुड की दुनिया में सोनम कपूर एक ऐसा नाम है जो अपने बिंदास एटीट्यूड और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि अपने इस अंदाज की वजह से कई बार उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। लेकिन उन्होंने इसे बेहद ही खूबसूरत और बेबाकी से हैंडल कर लिया है। वो कभी किसी सवाल का जवाब देने से पीछे नहीं हटीं और ऐसा ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी किया।

साभार – INTERNET

हाल ही में फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें फॉलोअर्स यूजर से सवाल कर सकते हैं। सोनम कपूर भी इसी फीचर के जरिये अपने फैंस के सवाल का जवाब दे रही थीं। फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे थे।

साभार – INTERNET

जब एक फैन ने उनसे पूछा, ‘क्या आप मुस्लिमों से प्यार करती हैं?’ सोनम ने इस सवाल को इग्नोर नहीं किया और अपने अंदाज में इसका जवाब दिया। उनका जवाब सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

साभार – INTERNET

सोनम ने लिखा, ‘मैं सभी धर्मों और मान्यताओं के लोगों से प्यार करती हूं। हिंदु धर्म यही सिखाता है।’ इस सवाल-जवाब में सोनम से ये भी पूछा गया कि ‘क्या वो अपने पाकिस्तानी फॉलोअर्स से प्यार करती हैं?’ इसके जवाब में सोनम ने लिखा, ‘पाकिस्तान से प्यार है। वहां आने के लिए बेसब्र हूं।’

साभार – INTERNET

सोनम से फैंस ने और भी कई सवाल किए, जैसे उनकी पसंदीदा घड़ी कैसी है और वो डिनर में क्या खा रही हैं। सोनम को एक फैन ने एलजीबीटीक्यू आइकन भी कहा और उनसे पूछा कि वो इसके लिए हिम्मत कैसे जुटाती हैं।

साभार – INTERNET

सोनम ने कहा कि सच बताने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ‘पैडमैन’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘संजू’ तीनों ही फिल्में हिट रहीं और इस साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending