Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान करने जा रहे हैं ऐसा काम, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी तारीख

Published

on

सलमान खान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के इतिहास में जो आज तक नहीं हुआ वो जल्दी होने जा रहा है। सुपरस्टार कमल हासन और सलमान खान पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। खबर है कि कमल जल्द ही सलमान के रियलिटी शो ‘दस का दम’ में नजर आने वाले हैं। कमल अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ के प्रचार के लिए शो में शिरकत करेंगे।

सलमान खान

आपको बता दें कि दोनों एक्टर्स बिग बॉस से जुड़े हैं। जहां सलमान हिंदी वर्जन को होस्ट करते हैं वहीं कमल हासन तमिल संस्करण को होस्ट करते नजर आते हैं। लेकिन एक ही शो से जुड़े होने के बावजूद दोनों ने आज तक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया है।

सलमान खान

बता दें कि साल 2013 में जब विश्वरुप को लेकर विवाद चल रहा था उस समय सलमान कमल हासन के समर्थन में उतर आए थे। तब उन्होंने प्रशंसकों से यह फिल्म देखने की अपिल की थी। सलमान फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर भी पहुंचे थे।

सलमान खान

अब एक बार फिर ‘दबंग’ अभिनेता सलमान के समर्थन में हैं। ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहा था। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में की गई और तेलुगू में इसे डब किया गया। कमल हासन की यह फिल्म 10 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाती नजर आएगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending